पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक, सड़क दुर्घटना घायलों को 7 दिन या 1.5 लाख तक निःशुल्क उपचार
योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने पीएम राहत योजना और सड़क दुर्घटना घायलों के निःशुल्क उपचार की समीक्षा बैठक। योजना के तहत घायल व्यक्ति को 7 दिन तक या 1.5 लाख रुपए तक उपचार। बैठक में अधिकारियों को लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने, प्रचार-प्रसार और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश।
जयपुर। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने पीएम राहत योजना की क्रियान्विति और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को मिलने वाले निःशुल्क उपचार की समीक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में योजना के तहत घायलों को गोल्डन ऑवर में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 7 दिन तक या अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति समय पर इसका लाभ ले सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में लाभान्वितों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग और समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को कम परेशानी हो और समय पर उपचार मिल सके। बैठक में एडीजी ट्रैफिक बीएल मीना, रासा के सीईओ हरजीलाल अटल, मेडिकल एजुकेशन, एनएचएम, गृह विभाग, एससीआरबी, आईटी तथा परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comment List