एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन

जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान

एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एसएलबीसी की 170वीं बैठक। प्रदेश में ऋण प्रवाह, वित्तीय समावेशन, कृषि व एमएसएमई को ऋण, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा। मुख्य सचिव ने पात्र लाभार्थियों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 170वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में ऋण प्रवाह, वित्तीय समावेशन, कृषि एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को ऋण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आमजन तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान और पात्र लाभार्थियों तक ऋण एवं योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते डिजिटलीकरण के बीच ग्राहकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, राज्य सरकार तथा विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने प्रदेश में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण उपलब्धता और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

 

Read More नशामुक्ति केन्द्र से भागा, होटल में ओवरडोज से मौत

Read More चुनाव से पहले 68 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 15 वारंटियों को पकड़ा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य भाषा के रूप में तमिल का इस्तेमाल सुनिश्चित करने...
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले
भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त