आईजीएनपी कमांड क्षेत्र में फसल पैटर्न और जल उपयोग की समीक्षा, समेकित कार्ययोजना बनाने के निर्देश 

किसानों की आय में वृद्धि के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

आईजीएनपी कमांड क्षेत्र में फसल पैटर्न और जल उपयोग की समीक्षा, समेकित कार्ययोजना बनाने के निर्देश 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी नहर परियोजना कमांड क्षेत्र को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जल उपयोग दक्षता बढ़ाने और किसानों की आय वृद्धि के लिए एकीकृत रणनीति पर बल दिया गया। अधिकारियों को सिंचाई पद्धतियों के आधुनिकीकरण, फसल विविधीकरण और सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) कमांड क्षेत्र में फसल पैटर्न एवं जल उपयोग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं के समन्वय से एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रेशर इरिगेशन, फार्म डिग्गी, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, नहरों के आधुनिकीकरण तथा अन्य संबंधित योजनाओं का प्रभावी अभिसरण कर जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को जल की प्रत्येक बूंद का अधिकतम उपयोग करने और कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव ने समग्र रिवर बेसिन प्लान तैयार करने, वैज्ञानिक आधार पर फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, प्रेशर एवं सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई का विस्तार करने तथा विभिन्न विभागों और कृषि अनुसंधान संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक