जयपुर आरटीओ प्रथम में नहीं मिलेंगे रेक्सको गार्ड, उड़नदस्तों पर असर की आशंका

जयपुर आरटीओ प्रथम में सुरक्षा संकट

जयपुर आरटीओ प्रथम में नहीं मिलेंगे रेक्सको गार्ड, उड़नदस्तों पर असर की आशंका
जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में 1 जून 2026 से रेक्सको (REXCO) सुरक्षा गार्डों की सेवाएं बंद हो जाएंगी। फरवरी से अनुबंध का नवीनीकरण न होने के कारण पूर्व सैनिकों की तैनाती समाप्त कर दी गई है। इससे परिवहन विभाग के उड़नदस्तों और प्रवर्तन चेकिंग अभियानों में परेशानी खड़ी हो सकती है।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में 1 जून 2026 से राजस्थान एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन (रेक्सको) के सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं होंगे। रेक्सको ने आरटीओ प्रथम के साथ किया गया अनुबंध समाप्त कर दिया है। इससे परिवहन विभाग के उड़नदस्तों और प्रवर्तन कार्रवाई में परेशानी खड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। रेक्सको के रिटायर्ड सूबेदार मेजर बजरंग सिंह ने बताया कि आरटीओ प्रथम कार्यालय ने फरवरी 2026 से अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया। कई बार पत्राचार और संपर्क के बावजूद समझौता आगे नहीं बढ़ाया गया। इसी कारण अब 1 जून से पूर्व सैनिक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार आरटीओ प्रथम के प्रवर्तन कार्यों और चेकिंग अभियानों में रेक्सको गार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और कार्रवाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विभाग अब वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने में जुटा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय