एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत

पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप देने का भी निर्णय लिया

एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में SMS अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं मजबूत करने के कई प्रस्ताव मंजूर। डिजिटल हेल्थ के लिए 2.5 करोड़ से अधिक के आईटी उपकरण खरीदे जाएंगे और पुराने रिकॉर्ड डिजिटल।

जयपुर। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में एसएमएस अस्पताल में हुई। बैठक में मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के तहत ₹2.5 करोड़ से अधिक के आईटी उपकरण खरीदने की स्वीकृति दी गई। अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप देने का भी निर्णय लिया गया। मरीजों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए डीडीसी, पंजीयन डेस्क और मरीज इंटरफेस काउंटरों पर 100 टू-वे माइक्रोफोन सिस्टम लगाए जाएंगे। मरीजों को अधिक सुविधाएं देने के लिएअपना घरऔर निजी बीमा को नए लाभार्थी वर्ग में शामिल किया गया। वहीं, छोटे आवश्यक खर्चों के लिए सभी यूनिट हेड्स को आरटीटीपी नियमों के तहत एक बार में ₹10 हजार और सालाना ₹50 हजार तक वित्तीय अधिकार दिए गए।

बैठक में एडवांस्ड एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन सहित न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीएमआर और पैलिएटिव मेडिसिन के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी मिली। ट्रॉमा इंस्टीट्यूट में पीएम राहत काउंटर संचालन, सुरक्षा-सफाई कार्मिकों के लिए 25 प्रतिशत हाई-रिस्क अलाउंस और निजी अस्पताल कॉटेज के किराये में 10 प्रतिशत वृद्धि संबंधी प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए।

 

Read More श्रीध्वजाधीश गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक : शृंगार और पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

Read More डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय