हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन

आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा

हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन
केंद्र सरकार ने राजस्थान में एनएच-954 के साधुवाली-बनवाला और एनएच-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स सहित फोरलेन करने की मंजूरी दी। दोनों परियोजनाओं के लिए 2,386.08 करोड़ रुपए स्वीकृत। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

जयपुर। राजस्थान में सड़क एवं परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-954 के साधुवाली-बनवाला सेक्शन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स के साथ फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 2,386.08 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। राजमार्गों के फोरलेन होने से साधुवाली, बनवाला और हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे माल परिवहन की क्षमता बढ़ने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

कृषि क्षेत्र के लिए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि किसानों की उपज को मंडियों और अन्य बाजारों तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत में कमी आने की संभावना है। सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। सरकार का मानना है कि दोनों परियोजनाएं राजस्थान के सड़क नेटवर्क को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

Read More बारिश के बीच जयपुर की रफ्तार पर ब्रेक, परकोटे से टोंक रोड तक रेंगते रहे वाहन

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

Read More मशीनें हुईं बेकार, ओवरलोड वाहन अब भी बेलगाम

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम
मानसून के बीच राजस्थान के 693 बांधों में जलभराव बढ़ा, पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति कमजोर। वर्तमान में 6,908.873...
विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
मौसम का साथ मिला तो बायलॉजिकल पार्क में खिला ट्यूरिज्म, 20 लाख राजस्व