144 नई बसों से सशक्त होगा रोडवेज बेड़ा : सीएम हीरापुरा बस टर्मिनल से दिखाएंगे हरी झंडी, महिला सुरक्षा के लिए कैमरे-पैनिक बटन

यात्रियों के मनोरंजन और जनजागरूकता के लिए टीवी

144 नई बसों से सशक्त होगा रोडवेज बेड़ा : सीएम हीरापुरा बस टर्मिनल से दिखाएंगे हरी झंडी, महिला सुरक्षा के लिए कैमरे-पैनिक बटन
राजस्थान रोडवेज को 144 नई ब्लू लाइन बसों की सौगात। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हीरापुरा बस स्टैंड से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आधुनिक सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से लैस इन बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी, मोबाइल चार्जिंग, वीएलटीडी ट्रैकिंग और एलईडी रूट डिस्प्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई ब्लू लाइन बसें शामिल हो गई हैं। इन बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार  को सुबह 10 बजे अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोडवेज प्रशासन ने इन बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो को किया है। वैशाली नगर डिपो की पांच बसों में यात्रियों के मनोरंजन और जनजागरूकता के लिए टीवी लगाने की शुरुआत भी की गई है। भविष्य में सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि नई बसों का निर्माण केंद्र सरकार के नए बस बॉडी कोड तथा एआईएस-52 और एआईएस-153 सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में पैनिक बटन और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। अनुबंधित बसों में भी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। नई बसों में आगे-पीछे एलईडी रूट डिस्प्ले, सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वीएलटीडी ट्रैकिंग डिवाइस, इमरजेंसी एग्जिट, फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम, उद्घोषणा प्रणाली और ड्राइवर की दृश्यता बढ़ाने के लिए क्वार्टर ग्लास विंडो जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। टीवी निजी कंपनी ने अपने खर्च पर लगाए हैं, जिसके बदले वह रोडवेज को प्रति बस 2300 रुपए प्रतिमाह का भुगतान करेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर