हाथी गांव में सजा शाही हाथी फैशन शो: विश्व हाथी दिवस पर पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने किया रैंप वॉक, संरक्षण का दिया संदेश 

62 किलो चांदी के गहनों से दमके नर हाथी बाबू, हथनी पुष्पा, चंदा

हाथी गांव में सजा शाही हाथी फैशन शो: विश्व हाथी दिवस पर पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने किया रैंप वॉक, संरक्षण का दिया संदेश 
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जयपुर के आमेर स्थित हाथी गांव में एक अनूठा एलीफेंट फैशन शो आयोजित किया गया। पारंपरिक पोशाक और करीब 62 किलो चांदी के शाही आभूषणों से सजे हाथियों ने रैंप वॉक कर पर्यटकों का दिल जीत लिया। इस दौरान हाथियों के संरक्षण का संदेश दिया गया और उन्हें तीन हजार किलो फल खिलाए गए।

जयपुर। विश्व हाथी दिवस पर आमेर स्थित हाथी गांव में बुधवार को अनूठा एलीफेंट फैशन शो आयोजित हुआ। पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथी रैंप पर उतरे तो पर्यटकों के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। हथिनी चंदा और पुष्पा के साथ नर हाथी बाबू ने भी शाही अंदाज में जलवा बिखेरा। बाबू, पुष्पा और चंदा सहित अन्य हाथियों को करीब 62 किलो चांदी के पारंपरिक गहनों से सजाया गया। आभूषणों से सजे हाथियों ने रैंप वॉक कर सभी का ध्यान खींचा। 

आयोजन के जरिए हाथियों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। हाथियों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां उनके लिए करीब तीन हजार किलो विभिन्न प्रकार के फल रखे गए। हाथियों ने इन फलों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान हथनी जोनाली का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। आयोजन देखने पहुंचे पर्यटक भी इस अनूठे नजारे को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। आर्मेनिया और सोमालिया से आए डिप्लोमेट्स भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची