बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त

उड़नदस्ता वाहन में कोई परिवहन निरीक्षक मौजूद नहीं

बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त
200 फुट एक्सप्रेस-वे पर खिरनी फाटक के पास आरटीओ द्वितीय के उड़नदस्ता वाहन और ट्रक की टक्कर में सरकारी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक को रोकने के प्रयास के दौरान हादसा हुआ। घटना के समय वाहन में कोई परिवहन निरीक्षक मौजूद नहीं था। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं ।

जयपुर। शहर के 200 फुट एक्सप्रेस-वे पर खिरनी फाटक के पास सोमवार को आरटीओ द्वितीय के उड़नदस्ता वाहन से जुड़ा एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अजमेर की ओर जा रहे एक ट्रक को आरटीओ की बोलेरो ने रोकने का प्रयास किया। ओवरटेक कर ट्रक को रुकवाने की कोशिश के दौरान ट्रक का अगला हिस्सा बोलेरो के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे उड़नदस्ता वाहन (आरजे-59 यूए 0159) क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद यह तथ्य सामने आया कि आरटीओ द्वितीय के उड़नदस्ता वाहन में कोई परिवहन निरीक्षक मौजूद नहीं था। वाहन में केवल चालक और दो सुरक्षा गार्ड सवार थे। ऐसे में बिना अधिकृत निरीक्षक के फील्ड में कार्रवाई के लिए वाहन भेजे जाने पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल
अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार के लिए आती हैं।
जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर सर्राफा बाजार : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव