शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र

फर्जी ईमेल बनाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की सिम भी बरामद

शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र

जयपुर में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ। एसओजी ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि असली ईमेल जैसी फर्जी आईडी दुबई से बनाकर प्रमाणपत्रों का झूठा सत्यापन भेजा गया। मास्टरमाइंड विमलेंदु कुमार झा और सहयोगी रवि शर्मा भी गिरफ्तार। कई जिलों में कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा गया।

जयपुर। एसओजी की ओर से फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए 20 आरोपियों के लिए ईमेल आईडी दुबई से बनाई गई थी और इसका इस्तेमाल विमलेंदु कुमार झा नामक व्यक्ति कर रहा था। जबकि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक सूची में उसका नाम किसी पदाधिकारी या सदस्य के रूप में दर्ज नहीं था। इसके बाद एसओजी ने विमलेंदु कुमार झा को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी रवि शर्मा को भी पकड़ा। फर्जी ईमेल बनाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की सिम भी बरामद की गई।

ऐसे रचा षड्यंत्र : जांच में सामने आया कि जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए फेडरेशन को ईमेल भेजा, तब आरोपियों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने असली ईमेल आईडी से मिलती-जुलती एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उसी के जरिए अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाणपत्रों का सकारात्मक सत्यापन भेज दिया।

कई जिलों में कार्रवाई : एसओजी ने फलौदी, जोधपुर, जालोर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, नागौर और बालोतरा सहित कई जिलों में पुलिस के सहयोग से आरोपियों को डिटेन कर जयपुर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

इनको किया गिरफ्तार : एसओजी ने बबीता निवासी सुजानगढ़ चूरू, ज्योतिरादित्य निवासी जहाजपुर भीलवाड़ा, सीमा निवासी झुंझुनूं, कविता भींचर निवासी सीकर, बसंती निवासी खोराबीसल, ममता कुमारी निवासी सवाई माधोपुर, नरेन्द्र बिदियासर निवासी नागौर, मुमताज निवासी नागौर, भंवरलाल निवासी जालोर, कविता निवासी जोधपुर, एकता थालोर निवासी चूरू, योगेन्द्र कुमार निवासी हनुमानगढ़, शिवकरण निवासी श्रीगंगानगर, मांगीलाल निवासी बीकानेर, भलाराम निवासी बालोतरा, भजनलाल निवासी जालोर, सुनील पालीवाल निवासी फलौदी, महेन्द्र पालीवाल निवासी फलौदी, दुगाप्रसाद निवासी फलौदी और गजानंद निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गजानंद प्रजापत ने अपनी पत्नी बसंती के लिए दलाल के मार्फत फर्जी खेल प्रमाण पत्र प्राप्त कर खेल कोटे से ऑनलाइन आवेदन करवाया गया था।

Read More कमिश्नर ने चौमू थाने में की जनसुनवाई : आमजन की सुनी समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल