खुल गए स्कूल, अनमने मन से विद्यार्थी गए पढ़ने

अधिकांश बच्चे बिना स्कूल ड्रेस के स्कूल गए

खुल गए स्कूल, अनमने मन से विद्यार्थी गए पढ़ने
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सरकारी और कुछ निजी स्कूल खुले। सुबह से स्कूल बसें और वैन बच्चों को लेने पहुंचीं। कई बच्चे अनमने मन और कुछ रोते हुए स्कूल पहुंचे। पहले दिन अधिकांश विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म के आए और उपस्थिति भी कम रही।

जयपुर। सरकारी और कुछ निजी स्कूल गर्मियों के अवकाश के बाद सोमवार से खुल गए। एक पारी में पढ़ने वाले बच्चे सुबह सात बजे स्कूल जाते हुए देखे गए।

घरों के बाहर स्कूल वेन और बसें बच्चों का बुलाने के लिए हॉर्न बजाती रहीं। स्कूल खुलने के पहले दिन देर तक उठने वाले बच्चे जल्दी अनमने भाव से उठ गए और बैग, स्कूल ड्रेस से स्कूल गए। स्कूल का प्रथम कार्य दिवस होने के कारण अधिकांश बच्चे बिना स्कूल ड्रेस के स्कूल गए। एक पारी में चलने वाले सरकारी स्कूल सुबह साढ़े सात से एक बजे तक खुले, जबकि दो पारी में चलने वाले विद्यालय सुबह सात से साढ़े बारह और द्वितीय पारी साढ़े बारह से छह तक स्कूलों का संचालन हुआ। पूर्व में सरकारी और निजी स्कूल 21 जून से खुलने थे, लेकिन शिक्षकों के दबाव में स्कूल अब 29 जून से खुल गए। हालांकि, कुछ निजी स्कूल संचालकों ने सोमवार को स्कूल खुल गए, लेकिन निजी अधिकांश ऐसे स्कूल हैं,जहां स्कूल एक जुलाई से खोले जाएंगे। छोटे स्कूली बच्चे मनमने मन और रोते हुए स्कूल गए। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से कम ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर