खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में टॉप पर, पीएम के प्रधान सचिव ने की सराहना

देश में फिर हासिल किया पहला स्थान

खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में टॉप पर, पीएम के प्रधान सचिव ने की सराहना
नीलामी और संचालन में राजस्थान देश में नंबर वन बन गया है। राज्य ने 140 प्रधान खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी की, जबकि 11 के लक्ष्य के मुकाबले 14 ब्लॉकों में लीज प्रक्रिया पूरी कर ली। नवंबर अंत तक इनमें खनन शुरू होने की संभावना है। प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस वाले 8 ब्लॉकों की नीलामी में भी राजस्थान अव्वल रहा।

जयपुर। खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में राजस्थान ने देशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने राज्य की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे उल्लेखनीय प्रगति बताया। केंद्रीय खान मंत्रालय की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि राजस्थान ने प्रधान खनिजों के सर्वाधिक 140 ब्लॉकों की सफल नीलामी की है। वहीं, संचालन के लिए निर्धारित 11 ब्लॉकों के लक्ष्य के मुकाबले 14 ब्लॉकों में सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन ब्लॉकों में नवंबर के अंत तक खनन शुरू होने की संभावना है।

राजस्थान ने प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस वाले सर्वाधिक 8 ब्लॉकों की नीलामी कर देश के 10 प्रमुख खनन राज्यों में भी पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्य सचिव ने बताया कि खनिज संसाधनों के पारदर्शी दोहन, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। यूनिफाइड माइनिंग पोर्टल और परिवेश पोर्टल के माध्यम से नीलामी तथा भूमि संबंधी जानकारियों का डिजिटलीकरण किया गया है। इससे प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ने के साथ खनन परियोजनाओं के क्रियान्वयन को भी गति मिली है।

Tags: secretary

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया