आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : जयपुर में बनेगा आधुनिक एआई डेटा सेंटर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- मोदी के आने के बाद गुलामी की मानसिकता से बाहर आया भारत

यूपीए के दस साल भ्रष्टाचार में खराब

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : जयपुर में बनेगा आधुनिक एआई डेटा सेंटर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- मोदी के आने के बाद गुलामी की मानसिकता से बाहर आया भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार में भारत आत्मनिर्भर बन रहा। दो हजार साल भारत आत्मनिर्भर रहा। 2004 में अटल वाजपेई ने यूपीए को सरकार बनी। तब भारत अर्थव्यवस्था में दस वे स्थान पर था। यूपीए 2014 तक सरकार रही। दस वे नंबर पर ही रहे। यूपीए के दस साल भ्रष्टाचार में खराब हो गए।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 54 निराश्रित एवं गरीब घुमंतू परिवारों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। दो हजार साल भारत आत्मनिर्भर रहा। दो सो से तीन सो साल अंग्रेज आए, लेकिन हमारी गुलामी की मानसिकता 2014 में बाहर आए। जब मोदी पीएम बने। आत्मनिर्भर भारत को नीतियों में परिवर्तन हुए। 2004 में अटल वाजपेई ने यूपीए को सरकार बनी। तब भारत अर्थव्यवस्था में दस वे स्थान पर था। यूपीए 2014 तक सरकार रही। दस वे नंबर पर ही रहे। यूपीए के दस साल भ्रष्टाचार में खराब हो गए।

फिर मजबूत नेतृत्व मोदी का आया, जिसने हमें गुलाम बनाया था उस देश को पछाड़ कर पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत बना। यूपीए में रेलवे का बजट 680 करोड़ था राजस्थान का, काम कैसे होता। आज मोदी राजस्था रेलवे को 10 हजार करोड़ दे रहे है। 55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 11 साल में इतने काम हुए जितने 60 वर्षों में नहीं हुए। 85 स्टेशनों का नवनिर्माण किया जा रहा है। स्टेशन में हमारी संस्कृति का समावेश है। देश में स्टेशन, हाइवे, एयरपोर्ट बन रहे हैं। अभी जापान के रेलवे मिनिस्टर आए, सूरत से मुम्बई रेल में के गया। अंदर बैठते ही पर्दे, टच बटन देखे, कहा कि ऐसा तो हमारी बुलेट ट्रेन में भी नहीं था। पानी का ग्लास रखा, बोतल टेस्ट किया, ड्राइवर के केबिन में भी पानी नहीं हिला। वंदे भारत ट्रेन में पानी तो नहीं हिला, दुनिया को हिला रही है। नमो भारत, अमृत भारत ट्रेन चली। दस साल पहले मोबाइल फोन बाहर से आते थे, अब 90 फीसदी भारत में बन रहे है। देश में काम आने वाली सब चीजें धीरे धीरे भारत में बनने लगेंगी। 75साल देश आजादी को हुए, किसी ने संकल्प नहीं लिया आत्मनिर्भर भारत बनाने का, मोदी ने लिया। 12 लाख तक इनकम टैक्स छूट दी। जैसे ही और मजबूती आई जीएसटी में बड़ी छूट दी। जनता को इसके लाभ मिल रहा है। निर्णायक नेतृत्व की तुम्ही ताकत है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 5 हजार नवयुवकों को राजस्थान में इसकी ट्रेनिंग देंगे। आईटी का जमाना है। जयपुर ने भी एक बड़ा हब और डेटा सेंटर बने, इसका प्रयास करेंगे। जल्द जमीन लेकर एआई डेटा सेंटर बनाएंगे। 

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि सभी देश के लोगों से अपील करती हु कि स्वदेशी अपनाए, दिवाली पर वहीं वस्तु खरीदे जो देश में बनी हो। 
बीजेपी जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जयपुर प्रभारी और संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा, मेयर कुसुम यादव, देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल