भटके मासूम की सकुशल घर वापसी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

डरे हुए बच्चे को समझाइश कर मां को सौंपा

भटके मासूम की सकुशल घर वापसी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाते हुए घर छोड़कर निकले 8 वर्षीय बालक को उसके परिवार से मिलाया। देर रात चित्रकूट पार्क सेक्टर-2 में अकेले बैठे मिले बच्चे ने पहले अपने माता-पिता नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद सुबह उसका घर और मां का पता चल गया।

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाते हुए घर छोड़कर निकले 8 वर्षीय बालक को उसके परिवार से मिलाया। गुरुवार देर रात चित्रकूट पार्क सेक्टर-2 में अकेले बैठे मिले बच्चे ने पहले अपने माता-पिता नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद शुक्रवार सुबह उसका घर और मां का पता चल गया। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि एक बालक चित्रकूट पार्क सेक्टर-2 में अकेला बैठा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित थाने लाई। रातभर पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। बच्चे ने खुद को आमागढ़ निवासी बताया, लेकिन माता-पिता नहीं होने की बात कहकर पुलिस को उलझाता रहा।

थाना स्पेशल टीम के शंकर शर्मा ने बच्चे ने दी गई जानकारी के आधार पर आमागढ़ क्षेत्र में लगातार खोजबीन की। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को बच्चे के घर और उसकी मां का पता चल गया। इसके बाद थानाधिकारी सरला टीम के साथ आमागढ़ पहुंचीं और परिजनों को थाने बुलाया गया। मां के सामने आने पर भी बच्चा उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। समझाइश और काउंसलिंग में सामने आया कि घर पर रह रहे एक व्यक्ति से वह डरता था, जिसके कारण वह घर छोड़कर निकल आया था। पुलिस ने उस आदमी को शांति भंग में गिरफ्तार किया। सुरक्षा का भरोसा मिलने और काफी समझाइश के बाद बच्चा मां के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास पर हितधारकों के साथ बैठक। इसमें निवेश बढ़ाने,...
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
विपक्ष के हंगामें के बीच पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू