यमुना जल समझौते से शेखावाटी का सपना होगा साकार, कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

शेखावाटी को मिलेगा बड़ा लाभ

यमुना जल समझौते से शेखावाटी का सपना होगा साकार, कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल परियोजना के एमओए को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे शेखावाटी के झुंझुनूं, सीकर और चूरू तक यमुना का पानी पहुंचेगा। उन्होंने इसे कृषि, उद्योग और रोजगार के लिए बड़ा कदम बताया तथा कांग्रेस पर परियोजना में देरी का आरोप लगाया। साथ ही जल और विकास परियोजनाओं को गति देने का भरोसा जताया।

जयपुर। यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए (समझौता ज्ञापन) के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 29 जून का दिन राजस्थान के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों तक यमुना का पानी पहुंचेगा और क्षेत्र में कृषि, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। जयपुर पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से वर्षों से लंबित यमुना जल परियोजना को गति मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शेखावाटी की जनता को वर्षों तक केवल यमुना जल का सपना दिखाया गया, लेकिन इसे धरातल पर उतारने का कोई गंभीर प्रयास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था और इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस परियोजना पर कोई ठोस पहल नहीं की।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने 17 फरवरी 2024 को एमओयू के बाद तत्काल टास्क फोर्स का गठन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई। करीब 34 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत 3.6 मीटर व्यास की पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी शेखावाटी तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के विकास के लिए व्यापक रोडमैप पर काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंग नहर, देवास और माही जैसी योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और अब तक 1.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा दौरे के दौरान पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखेंगे तथा बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

Read More जयपुर-अलवर में बारिश : बाकी जगहों पर सूखा, जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर  सहित कुछ इलाकों में हुई बारिश

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक