शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत

कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे थे चर्चा

शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत
नए एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे हवाई, रेल या सड़क किसी भी मार्ग से आएंगे तो जोधपुर के नए विकास कार्य उन्हें नजर आएंगे। शेखावत ने कहा, इन परियोजनाओं को देखकर गहलोत की राजनीति का 'भ्रम और आवरण' टूट जाएगा।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि इतने सारे विकास कार्यों को देखने के बाद उन्हें जो राजनीति का भ्रम और आवरण है, वह टूट जाएगा। शेखावत ने रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के शरु होने के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी कुछ दिन पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री यहां खड़े होकर चर्चा कर रहे थे। वे प्रश्न कर रहे थे कि 12 वर्षों में सांसद ने क्या काम किया। उन्हें दिखाई नहीं दे रहा। इस कार्यक्रम में आते समय विचार आया कि अब पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के सामने कितनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब जब वे विमान से आएंगे, तो एयरपोर्ट उन्हें दिखाई देगा। सांसद ने कितना काम किया, यह उन्हें नजर आ जाएगा। उनके लिए यह बड़ी चुनौती होगी। जब वे रेल से आएंगे, तो नया रेलवे स्टेशन दिखाई देगा। वह भी उनके लिए एक नया अनुभव होगा। यदि वे सड़क मार्ग से आएंगे,क तो बोरानाड़ा से बिलाड़ा तक बनी सीमेंट-कंक्रीट की फोरलेन सड़क दिखाई देगी। उनके समय में यह नहीं थी। उन्होंने इसकी घोषणा अवश्य की थी। घोषणाएं करने में उनकी महारत रही है।

शेखावत ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन सड़क परिवहन मंत्री सीपी जोशी के साथ खड़े होकर इसकी घोषणा की थी, लेकिन सड़क नहीं बनी। आज वह सड़क बन चुकी है। यदि वे बनाड़ की ओर से आएंगे, तो अपने ही विधानसभा क्षेत्र में नांदड़ी, बनाड़ और मिलिट्री हॉस्पिटल वाला वह क्षेत्र, जो बारिश में डूब जाता था, अब वहां सीमेंटेड एलिवेटेड रोड दिखाई देगी, शायद जिसे देखकर उन्हें आश्चर्य होगा कि जो काम वे छह बार विधायक, कई बार सांसद और तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए भी नहीं कर पाए, वह अब पूरा हो चुका है। मुझे लगता है कि इतने सारे विकास कार्यों को देखने के बाद उनके मन में जो राजनीति का भ्रम और आवरण है, वह समाप्त हो जाएगा।

 

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग