देर रात तक दुकानें खोलना पड़ा भारी, 7 प्रतिष्ठान संचालक-कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई की

देर रात तक दुकानें खोलना पड़ा भारी, 7 प्रतिष्ठान संचालक-कर्मचारी गिरफ्तार
आदर्शनगर थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान राजापार्क और गुरुनानकपुरा क्षेत्र में रात 12 बजे बाद कैफे-रेस्टोरेंट संचालित मिलने पर सात संचालकों-कर्मचारियों को गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, इन्हें निर्धारित समय पर प्रतिष्ठान बंद करने की कई बार हिदायत दी गई थी।

जयपुर। आदर्शनगर थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान राजापार्क और गुरुनानकपुरा क्षेत्र में देर रात 12 बजे के बाद भी कैफे और रेस्टोरेंट खुले रखने पर सात प्रतिष्ठान संचालक और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय के बाद बंद रखने के लिए पहले भी कई बार हिदायत और समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद देर रात तक संचालन जारी रखा जा रहा था। थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि देर रात तक प्रतिष्ठान खुले रहने से लोक व्यवस्था एवं लोक प्रशांति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए संचालकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में चिकन हट, राजापार्क से प्रेमसिंह (32), लव ओवर कॉफी, राजापार्क से विशाल (18) और दिलीप (19), हॉली सिप चाय, राजापार्क  से वैभव अरोड़ा (27), क्रिमिका स्कूप आइसक्रीम, राजापार्क  से विशाल बर्मन (18), नमो चाय, राजापार्क से सोनू (23) अचानक जूस सेंटर, राजापार्क से महेश कुमार सहनानी (52) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रिकालीन गश्त एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस