राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान देगा शॉर्ट मूवी फेस्टिवल, 14 अप्रैल को आयोजन

फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए खास आकर्षण

राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान देगा शॉर्ट मूवी फेस्टिवल, 14 अप्रैल को आयोजन

राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के पुनरुत्थान और नए टैलेंट को मंच देने के उद्देश्य से 14 अप्रैल को शॉर्ट मूवी फेस्टिवल का आयोजन। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित।

जयपुर। राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के पुनरुत्थान और नए टैलेंट को मंच देने के उद्देश्य से 14 अप्रैल को शॉर्ट मूवी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में उभरते फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और क्रिएटिव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

आयोजन के दौरान फिल्म प्रमोशन के लिए पोस्टर, स्टैंडी लगाने और ट्रेलर या टीजर की स्क्रीनिंग की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के मंच राजस्थानी सिनेमा को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर