सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श

राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सौहार्द, जनकल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने माथुर का राजस्थान आगमन पर स्वागत करते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान की सराहना की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सौहार्द, जनकल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने माथुर का राजस्थान आगमन पर स्वागत करते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान की सराहना की।

राज्यपाल माथुर ने भी राजस्थान में सुशासन, पारदर्शिता और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने राजस्थान और सिक्किम के बीच पारस्परिक सहयोग एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भेंट के दौरान प्रदेश की वर्तमान स्थिति और विभिन्न विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने...
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना