आसपुर में 8 इंच बारिश से बिगड़े हालात, आज से मानसून की हो सकती है विदाई

निचले इलाकों में पानी भर गया

आसपुर में 8 इंच बारिश से बिगड़े हालात, आज से मानसून की हो सकती है विदाई
प्रदेश में मानसून की विदाई नजदीक आने के साथ ही बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी कई जिलों में जारी रहा।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की विदाई नजदीक आने के साथ ही बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी कई जिलों में जारी रहा। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर जिले के आसपुर में हुई। यहां आठ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़, जालोर, बांसवाड़ा, जैसलमेर सहित कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इधर राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे गर्मी से राहत मिली। इधर मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश के पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई होने की संभावना जताई है।

आज से कम होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 19-20 सितंबर को भी दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आगामी 1-2 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और मानसून के विदा होने की संभावना है। वहीं 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती