अटल प्रगति पथ योजना की रफ्तार सुस्त, सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं में देरी से बढ़ी चिंता

केवल 59 मार्गों का निर्माण पूरा हो पाया

अटल प्रगति पथ योजना की रफ्तार सुस्त, सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं में देरी से बढ़ी चिंता

अटल प्रगति पथ योजना के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य धीमी प्रगति के कारण सवालों में। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 78 में से 19 सड़क परियोजनाएं अधूरी। 2025-26 में स्वीकृत 249 मार्गों में 56 कार्य लंबित। भूमि अधिग्रहण, बजट व प्रशासनिक देरी तथा ठेकेदारों की धीमी कार्यगति प्रमुख बाधाएं।

जयपुर। ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई अटल प्रगति पथ योजना अब धीमी प्रगति और अधूरे कार्यों के कारण सवालों के घेरे में है। योजना के तहत स्वीकृत कई सड़क निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे नहीं हो सके हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब भी खराब सड़कों और अधूरी कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2024-25 में 10 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए 78 अटल प्रगति पथ स्वीकृत किए गए थे। इनमें से केवल 59 मार्गों का निर्माण पूरा हो पाया, जबकि 19 परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं।

भूमि अधिग्रहण में देरी, बार-बार डिजाइन और अलाइनमेंट में बदलाव, बजट स्वीकृति की धीमी प्रक्रिया तथा प्रशासनिक मंजूरियों में विलंब के कारण कार्य लगातार प्रभावित होते रहे। इसके अलावा ठेकेदारों की धीमी कार्यगति, पर्याप्त मशीनरी और संसाधनों की कमी भी निर्माण कार्यों में बाधा बनी रही। कई स्थानों पर निर्माण एजेंसियां समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने में विफल रहीं, लेकिन प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी। वहीं वर्ष 2025-26 में योजना का दायरा बढ़ाकर 5 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया और 249 अटल प्रगति पथ स्वीकृत किए गए। हालांकि इनमें से 193 मार्गों का निर्माण पूरा होने का दावा किया गया है, लेकिन 56 कार्य अब भी अधूरे हैं। सरकार ने 30 जून तक सभी परियोजनाएं पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन मौजूदा प्रगति को देखते हुए इस लक्ष्य पर भी संशय बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में निजी अस्पतालों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़ जयपुर में निजी अस्पतालों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित। हड़ताल डॉ. सोनदेव बंसल के साथ अभद्रता और आरजीएचएस योजना...
पीएम मोदी का टिहरी दौरा: 1000 मेगावाट परियोजना का करेंगे लोकार्पण, शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज
इंडोनेशिया में भीषण हादसा: दो ज्वालामुखी विस्फोट में तीन पर्वतारोहियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
संशोधित PKC-ERCP परियोजना को गति, अजमेर-टोंक के 30 गांवों में होगी 1137 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति
असर खबर का : अधिकारियों की निगरानी में फिर शुरू हुआ एनिकट निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
नाम का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, सूखे खिलाड़ियों के कंठ
डीआरडीओ ने किया टारा का सफल परीक्षण : भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली, कम लागत वाली अत्याधुनिक प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार