नशे की पुड़िया लेकर घूम रहा था तस्कर : पुलिस ने दबोचा, 1.30 ग्राम स्मैक बरामद

आरोपियों से 8,700 रुपए की जुआ राशि जब्त

नशे की पुड़िया लेकर घूम रहा था तस्कर : पुलिस ने दबोचा, 1.30 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस ने नशे और जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रवि गुर्जर के कब्जे से 1.30 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं वसंत विहार स्थित मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे राशिद और चांद खान को पकड़ा गया। आरोपियों से 8,700 रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

जयपुर।  खोहनागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ और जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 1.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की, जबकि ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 8,700 रुपए की जुआ राशि जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि गुर्जर को अवैध मादक पदार्थ 1.30 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। अन्य कार्रवाई में पुलिस ने वसंत विहार में एक मकान पर दबिश देकर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे राशिद और चांद खान को गिरफ्तार किया।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
नाइजीरिया के मध्य पठारी राज्य (प्लेटो स्टेट) के बार्किन लादी और रियॉम क्षेत्रों में अज्ञात बंदूकधारियों के अलग-अलग हमलों में...
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर