रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 315 जवानों को दी सीपीआर और आधुनिक रेडियोलॉजी की जानकारी

आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी

रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 315 जवानों को दी सीपीआर और आधुनिक रेडियोलॉजी की जानकारी
रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल में इंटर्नल हॉस्पिटल जवाहर सर्किल के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। राजेश कुमार कांवट ने पुलिस कर्मियों को सीपीआर, कार्डियक अरेस्ट व रेडियोलॉजी की जानकारी। लगभग 315 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

जयपुर। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवट ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में इंटर्नल हॉस्पिटल जवाहर सर्किल के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कार्मिकों को डॉ. अनिल कुमार शर्मा (क्रिटिकल केयर) एवं डॉ. अनुराग गुप्ता (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) द्वारा सीपीआर, कार्डियक अरेस्ट तथा रेडियोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कांवट ने बताया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जैसे वेरिकोस वेन्स की परेशानी, कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तुरंत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक तथा आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 315 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस लाइन लाखन सिंह मीणा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Read More Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

 

 

Read More एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय