आमेर घाटी में फिर रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो गंभीर घायल

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

आमेर घाटी में फिर रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो गंभीर घायल
राजधानी की आमेर घाटी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अलसुबह करीब साढ़े छह बजे दो तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल। दोनों का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी।

जयपुर। राजधानी की आमेर घाटी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े छह बजे दो तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के काफी देर बाद तक स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं थी आमेर घाटी स्थित परियों के बाग के पास बुधवार सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

फुटेज में दोनों मोटरसाइकिलें तेज़ रफ्तार से आती दिखाई दे रही हैं और कुछ ही सेकंड में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाती है। पुलिस फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी दरगाह घाटी वाले बाबा के मुतवल्ली यूनुस खान ने बताया कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी भीषण हादसा हुआ था, जिसमें तीन युवक उछलकर दूर जा गिरे थे और एक की मौत हो गई थी। अब बुधवार सुबह फिर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आमेर घाटी में सात दिन के भीतर यह चौथा सड़क हादसा है। जब तक यहां स्पीड ब्रेकर या अन्य प्रभावी यातायात सुरक्षा उपाय नहीं किए जाएंगे, तब तक हादसे रुकने वाले नहीं हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया