स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 

कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं

स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट साढ़े चार घंटे देर से रवाना। तकनीकी और परिचालन कारणों से दोपहर 12:35 बजे की फ्लाइट शाम 5:05 बजे चली। देरी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट के अत्यधिक लेट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से दोपहर 12:35 बजे मुंबई के लिए निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते इसका समय बार-बार आगे बढ़ाया गया। आखिरकार फ्लाइट को शाम करीब 5:05 बजे मुंबई के लिए रवाना करने की तैयारी की गई।

फ्लाइट के देरी से रवाना होने के कारण कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को लंबे इंतजार के चलते असुविधा का सामना करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ