विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री

राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना

विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान प्रगति, समृद्धि और परिवर्तन के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में विकास की दिशा में उठाया जा रहा प्रत्येक कदम विकसित राजस्थान और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान प्रगति, समृद्धि और परिवर्तन के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में विकास की दिशा में उठाया जा रहा प्रत्येक कदम विकसित राजस्थान और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई सोच और कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इसी से प्रेरणा लेकर राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। इसके लिए जनकल्याणकारी योजनाओं, निवेश को प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र की मजबूती और युवाओं के लिए नए अवसरों के सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी, मजबूत नेतृत्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राजस्थान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना...
विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?