पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी, नगरीय निकाय चुनाव में 10,245 पदों के मुकाबले 1.55 लाख पदों पर होंगे चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारियों को अधिक मुस्तैदी से तैयारी करने के निर्देश

पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी, नगरीय निकाय चुनाव में 10,245 पदों के मुकाबले 1.55 लाख पदों पर होंगे चुनाव
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 में करीब 1.55 लाख पदों पर निर्वाचन। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश। उन्होंने संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में 10 हजार 245 पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए गए थे, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लगभग एक लाख 55 हजार पदों पर निर्वाचन होना है। चुनाव के व्यापक स्तर और अधिक संख्या में पदों को देखते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता, बेहतर समन्वय और व्यापक तैयारियों के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

सिंह शनिवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग सभागार में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। वीसी में समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) शामिल हुए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है, उसी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के साथ पंचायती राज चुनाव भी संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के व्यापक दायरे को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर उसकी नियमित समीक्षा की जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनरेटर और लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें :

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा

सिंह ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यकतानुसार जनरेटर एवं लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हों। उन्होंने कहा कि संबंधित बिजली कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बिजली, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का पहले से सत्यापन किया जाए।

Read More 48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?

कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश :

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखें। उन्होंने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर कमियों को समय रहते दूर करने पर भी जोर दिया।

मतदान दलों के गठन, प्रशिक्षण और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा :

वीसी के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, मतदान दलों के लिए परिवहन व्यवस्था, ईवीएम एवं मतपेटियों की उपलब्धता, मतपत्रों के मुद्रण एवं सुरक्षा तथा निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं और निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता की पालना सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रक्रिया, नियमों एवं शर्तों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। वीसी के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खामोश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों,...
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत