8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव

8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चूरू, बीकानेर और जयपुर सहित कई जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रेतीला बवंडर आया और बारिश हुई। अंधड़ के कारण पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है।

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा रही। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बवंडर से प्रभावित कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। आंधी के कारण कई जगहों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। 

जयपुर शहर में शाम को करीब 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले अंधड़ आया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर कभी हल्की तो बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू से भी राहत मिली। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

अगले सप्ताह भी रहेगी राहत

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत के आसार हैं। 

Read More राजस्थान ने पार की 50 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, 44.13 गीगावाट सौर क्षमता के साथ देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना राजस्थान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश
कोर्ट ने फोरेस्ट सचिव व हॉफ को दिए निर्देश, दो सप्ताह में देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट ।
झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
जयपुर एयरपोर्ट पर एनसीसी विमान हादसा : विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और कैडेट सुरक्षित
लखनऊ में फिर छात्रों का प्रदर्शन: शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतरीं Gen Alpha, अब छात्राओं ने संभाला मोर्चा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जन्मदिन पर मिली बधाईयों के लिए जताया आभार, नेताओं ने दी दीर्घायु और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं
इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती! फ्लोरेस में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दो दिन पहले 7.7 के झटके में 53 मौतें
चिदंबरम के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- सिर्फ 24 घंटे में ही सामने आ गया किसके दिमाग में हैं ‘नक्सल’