कहानी महोत्सव : राज्यपाल ने में सुनाई कहानियां, कहा- कहानियां बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाती है

माहेश्वरी शिक्षण सोसाइटी द्वारा कहानी महोत्सव आयोजित

कहानी महोत्सव : राज्यपाल ने में सुनाई कहानियां, कहा- कहानियां बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाती है

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत ज्ञान (टेलेंट) का आरम्भ से ही खजाना रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कहानियां अगर बच्चों को सुनाई जाती है तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत ज्ञान (टेलेंट) का आरम्भ से ही खजाना रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कहानियां अगर बच्चों को सुनाई जाती है तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। राज्यपाल बागडे शनिवार को माहेश्वरी एजुकेशन कमेटी के "कहानी महोत्सव" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर वीरता से जुड़ी कहानियां और माताओं द्वारा सुनाई जाने वाली लोरिया सुनाते हुए कहा कि यहां कहा जाता रहा है, या तो शूरवीर जन्मे या भामाशाह जैसे वीर जन्म ले। 

उन्होंने कहा कि केवल डिग्री से व्यक्ति सफल नहीं हो सकता, बौद्धिक क्षमता होना जरूरी है। यह अधिक से अधिक पढ़ने, सुनने से विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कहानियां ही जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। इसी दृष्टि से नई शिक्षा नीति में बच्चों को पाठयपुस्तकों के साथ व्यावहारिक शिक्षा देने पर जोर दिया गया है।

राज्यपाल ने भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण की शोध करने की चर्चा करते हुए कहा कि इसी को बाद में न्यूटन ने सिद्धांत रूप में विश्व के सामने रखा। उन्होंने प्राचीन ज्ञान विज्ञान परम्परा से जुड़े नालंदा, तक्षशिला विश्वविद्यालय को विश्वभर के ज्ञान केंद्र बताते हुए कहा कि इन्हें इसी कारण नष्ट कर दिया गया। नालंदा के ज्ञान केंद्र वहां के पुस्तकालय को बख्तियार खिलजी ने जला दिया। वहां पुस्तकें इतनी थी कि तीन माह तक आग जलती रही। उन्होंने ज्ञान की उस परंपरा को फिर से जीवंत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल