अजब जनगणना, गजब सवाल : रिश्तों की नई गिनती, दो पत्नियां तो 2 दंपति और 2 पति हों तो एक दंपति; 33 में से 15वाँ सवाल सबसे दिलचस्प
घर की वास्तविक सामाजिक संरचना को आंकड़ों में पकड़ना उद्देश्य
जनगणना 2027 अब सिर्फ आबादी नहीं, घरों के बदलते रिश्तों का भी रिकॉर्ड रखेगी। पहली बार परिवार से विवाहित दंपतियों की संख्या पूछी जाएगी। एक पुरुष की दो पत्नियां होने पर दो दंपति गिने जाएंगे, जबकि एक महिला के कई पति होने पर एक ही दंपति माना जाएगा। लिव-इन को भी “स्थिर संबंध” मानने पर शामिल किया जा सकता है।
जयपुर। भारत की जनगणना अब केवल सिर गिनने की कवायद नहीं रह गई हैय्, वह घरों के भीतर रिश्तों की बदलती बनावट को भी पढ़ने जा रही है। जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना में इस बार परिवार से पूछा जा रहा है कि घर में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या कितनी है। गृह मंत्रालय की 22 जनवरी 2026 की अधिसूचना में 33 सवालों की सूची दी गई है, जिनमें परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या भी शामिल है। इसी सवाल ने जनगणना को सामाजिक बहस के केंद्र में ला दिया है। प्रशिक्षण में प्रगणकों को समझाया जा रहा है कि एक ही हसबेंडहोल्डअर्थात सामान्यत: एक ही रसोई साझा करने वाले परिवार में यदि एक पुरुष की दो पत्नियां हैं, तो उन्हें दो दंपति माना जाएगा। पति-पत्नी-1 और पति-पत्नी-2, लेकिन यदि एक पत्नी के दो पति हैं तो ऐसी व्यवस्था को एक दंपति के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह नियम विवाद पैदा कर सकता है, लेकिन जनगणना विभाग का तर्क है कि उद्देश्य कानूनन वैधता तय करना नहीं, बल्कि घर की वास्तविक सामाजिक संरचना को आंकड़ों में पकड़ना है।
दो चरणों में होगी गणना
जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहला चरण मकान सूचीकरण का है, जो राजयों और केंद्रशासित प्रदेशों में अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 30 दिन की अवधि में चलेगाय्। दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का होगा। यह बदलाव भारत के लिए एक बड़े सामाजिक आईने जैसा है। जनगणना अब केवल यह नहीं पूछेगी कि घर में कितने लोग हैं, वह यह भी दर्ज करेगी कि वे किस रिश्ते में, किस व्यवस्था में और किस पारिवारिक ढांचे में साथ रह रहे हैं। यानी 2027 की जनगणना पहली बार घर की दीवारों के भीतर बदलते भारत को अधिक बारीकी से पढ़ने की कोशिश करेगी।
लिव इन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव
इस बार एक और महत्वपूर्ण बदलाव लिव-इन संबंधों को लेकर है। जनगणना से जुड़े एफएक्यू के हवाले से रिपोर्टों में कहा गया है कि यदि लिव-इन में रह रहे दो लोग अपने रिश्ते को स्टेबल यूनियन यानी स्थिर संबंध मानते हैं, तो उन्हें जनगणना में विवाहित दंपति की तरह माना जा सकता है।
यह जानकारी सही है कि इस जनगणना में पत्नियां दो हैं तो दो परिवार और तीन हैं तो तीन परिवार, लेकिन अगर पति दो या तीन हैं तो केवल एक दंपति ही माना जाएगा
बिष्णु चरण मलिक निदेशक, जनगणना राजस्थान

Comment List