कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को सदन में घेरने की बनी रणनीति

दल के सभी सदस्यों को संबोधित किया

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को सदन में घेरने की बनी रणनीति

बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दल की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई।

जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में सम्पन्न हुई। विधायक दल के नेता टीकाराम जूली ने बैठक की अध्यक्षता की। जूली ने दल के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए अनुशासित रूप से आमजन के मुद्दों को प्रभावी तरीके सदन में बताने और सदन में अधिक से अधिक समय बैठकर सरकार को घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से अपने विषय उठाने के लिए जानकारी भी दी।

बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दल की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई, जिसमें विधायक दल के उप नेता रामकेश मीना, वरिष्ठ सदस्य हरीश चौधरी, शांति धारीवाल, हरिमोहन शर्मा, श्रवण कुमार, रोहित बोहरा सहित मुकेश भाकर आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य और कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दल के सभी सदस्यों को संबोधित किया। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका