क्राइम ब्रांच सी.एस.टी. जयपुर की सख्त कार्रवाई : जाली नोट सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2.01 लाख के नकली नोट बरामद
आरोपियों से और भी जाली नोट बरामद होने की संभावना
जयपुर शहर में जाली नोटों की सप्लाई पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच आयुक्तालय, जयपुर सी.एस.टी. ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चित्रकूट थाना क्षेत्र में दबिश देकर जाली नोट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,01,000 के जाली नोट बरामद किए हैं।
जयपुर। जयपुर शहर में जाली नोटों की सप्लाई पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच आयुक्तालय, जयपुर सी.एस.टी. ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चित्रकूट थाना क्षेत्र में दबिश देकर जाली नोट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,01,000 के जाली नोट बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अभिजीत सिंह के निर्देशन में, श्रीमन लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निकट सुपरविजन एवं रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित सी.एस.टी. टीम द्वारा की गई।
टीम ने आसूचना संकलन कर सूचनाओं को विकसित किया और पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इस संबंध में पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 491/2025 धारा 178, 179, 180, 318(4), 61(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल 2,01,000 के जाली नोट बरामद किए गए। आरोपियों ने जाली नोट सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से लाना बताया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों से और भी जाली नोट बरामद होने की संभावना है।

Comment List