हड़ताल का होगा आज फैसला : सफाई कर्मचारियों को अनशन जारी, वार्ता विफल

कर्मचारियों पर दबाव में काम कराने के लिए ऑनलाइन हाजरी

हड़ताल का होगा आज फैसला : सफाई कर्मचारियों को अनशन जारी, वार्ता विफल

सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने और ऑनलाइन हाजिरी बंद करने सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। अब शुक्रवार को कर्मचारियों की ओर से हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियो की कमी के चलते सफाई कर्मचारियों पर दबाव में काम कराने के लिए ऑनलाइन हाजरी की जा रही है।

जयपुर। सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने और ऑनलाइन हाजिरी बंद करने सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। अब शुक्रवार को कर्मचारियों की ओर से हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा । संघ के प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हो पा रही है और कर्मचारियो की कमी के चलते सफाई कर्मचारियों पर दबाव में काम कराने के लिए ऑनलाइन हाजरी की जा रही है।

अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने सहित विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत है। इसके लिए निगम की गठित कमेटी के साथ संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक बेनतीजा रही और शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आमसभा की जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान