सुरेश पाटोदिया बने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष, उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

बड़ी उपलब्धि: सुरेश पाटोदिया चुने गए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सुरेश पाटोदिया बने  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष,  उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

राजस्थान के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश पाटोदिया को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (2026-2028) निर्वाचित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने उनके नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण की सराहना की। पाटोदिया की यह नियुक्ति व्यापारिक जगत में राजस्थान के बढ़ते प्रभाव और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।

जयपुर। प्रमुख व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वार्षिक आमसभा में राजस्थान के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश पाटोदिया को वर्ष 2026-2028 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने उन्हें पत्र लिखकर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पद उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और व्यापारियों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम है। पाटोदिया लंबे समय से व्यापारिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्होंने विभिन्न मंचों पर व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है। उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा