फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के एक घंटे बाद वापस एयरपोर्ट पर किया लैंड
लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से उतार लिया
फ्लाइट में करीब 65 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से उतार लिया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में एडजस्ट किया गया।
जयपुर। चंडीगढ़ जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद पायलट ने तकनीकी परेशानी की जानकारी देते हुए फ्लाइट को वापस जयपुर आने की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार विमान उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
फ्लाइट में करीब 65 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से उतार लिया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में एडजस्ट किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।
Tags: airport
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List