जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा
2 अस्थाई मिनट का ठहराव दिया जा रहा
रेलवे की ओर से नरैना में आयोजित दादू दयाल जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर 2 अस्थाई मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
जयपुर। रेलवे की ओर से नरैना में आयोजित दादू दयाल जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर 2 अस्थाई मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 24 से 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर दोपहर 2.17 बजे आगमन एवं 2.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 24 से 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर सुबह 11.01 बजे आगमन एवं 11.03 बजे प्रस्थान करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 12:31:07
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...

Comment List