25 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, 2 युवकों का अपहरण और एक की कर दी थी हत्या

अगवा कर युवक की मां से मांगी थी एक लाख की फिरौती

25 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, 2 युवकों का अपहरण और एक की कर दी थी हत्या

आरोपी शंकर मेघवाल पुत्र मूलचंद निवासी कृष्णा नगर मानसरोवर जयपुर को केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना इलाके से डिटेन कर लिया है।

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने मुहाना थाना इलाके से 5 महीने पहले दो युवकों का अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांगने तथा पीट पीटकर एक युवक की हत्या करने के मामले में घटना के वक्त से फरार चल रहे आरोपी शंकर मेघवाल पुत्र मूलचंद निवासी कृष्णा नगर मानसरोवर जयपुर को केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना इलाके से डिटेन कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी दिगंत आनंद द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि गैंगस्टर्स, वांछित अपराधियों, अपराधिक गिरोह एवं तस्करों की जानकारी एवं धर पकड़ के लिए उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में एजीटीएफ की विभिन्न टीमों को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भेज कर गुप्त रूप से आसूचनाऐं संकलन की जा रही है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व एवं एएसआई शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार एवं चालक सुरेश कुमार को रवाना किया गया था। आसूचना संकलन के दौरान टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि जुलाई महीने में मुहाना जयपुर में हुए अपहरण व हत्या के मामले में ₹25000 इनामी शंकर मेघवाल सरवाड़ थाना इलाके के किसी गांव में फरारी काट रहा है। इस पर टीम ने सूचना को विकसित किया तो आरोपी के कशीर गांव में छुपे होने की सूचना मिली। टीम ने दबिश देकर आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए मुहाना थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह है मामला
करौली जिले में सपोटरा निवासी नेमीचंद महावर, सवाई माधोपुर के सूरवाल में अंडून्डी गांव निवासी मनीष कुमार बैरवा और उसका साथी देवराज बैरवा मुहाना थाना इलाके में रामपुरा रोड पर किराए का कमरा लेकर रहते थे। 8 जुलाई की सुबह देवराज काम पर चला गया। शाम को मनीष और नेमीचंद सब्जी लेने घर से बाहर निकले थे, जो वापस नहीं लौटे। अगले दिन देवराज को मनीष की मां ने फोन कर बताया कि बदमाश मनीष को छोड़ने के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। देवराज की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अगवा किए गए दोनों युवकों से बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की, जिसमें एक युवक नेमीचंद की मौत हो गई। बदमाश नेमीचंद की लाश ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई। करीब 125 किलोमीटर पीछा कर अजीतगढ़ इलाके से पुलिस ने आरोपी तुषार उर्फ लिटिल मीणा, आशीष बेरवा तथा शंभू दयाल वर्मा को गिरफ्तार कर अपह्रत मनीष कुमार बैरवा को उनके कब्जे से छुड़ा लिया था। एडीजी एमएन ने बताया कि अपहरण एवं हत्या के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मनीष जाट व अंकित जाट निवासी गांव दयाल का नांगल थाना पाटन जिला नीमकाथाना एवं शंकर मेघवाल निवासी कृष्णा नगर जयपुर की तलाश के लिए डीसीपी दिगंत आनंद द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी शंकर मेघवाल के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, जमीन विवाद, अपहरण आदि के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जो पुलिस से बचने घटना के बाद फरारी काटने के लिए गुड़गांव, नोएडा तथा बिहार चला गया था।

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं