छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई

पिंक सिटी की सुरक्षा: 'कालिका यूनिट' ने दबोचा मनचला

छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई

जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छात्रा का पीछा कर अभद्र हरकतें करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डरी हुई छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। महिला सुरक्षा की दिशा में यह 'पिंक पेट्रोलिंग' का एक और सराहनीय कदम है।

जयपुर। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से छात्रा का पीछा कर अभद्र हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से था परेशान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए स्कूल आती-जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी रखी। सुबह छात्रा के स्कूल जाते समय आरोपी उसके पीछे-पीछे आया, तभी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की हरकतों से छात्रा डरी हुई थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि...
अमित शाह ने टीएमसी पर बोला हमला : SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, गोरखा मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
एनपीटी समीक्षा बैठक में पश्चिमी एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पुराने वादे को प्राथमिकता मिलेः ईरान
महिला कांग्रेस ने हैदराबाद में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान: महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग, छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान: रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 1.44 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य