राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल, प्रत्याशियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी शिकायत

फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल, प्रत्याशियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी शिकायत
जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 62 में फर्जी मतदान के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और निर्दलीय सहित आधा दर्जन प्रत्याशियों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए करीब 150 फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की। अधिकारियों ने मामले का सत्यापन कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर वार्ड 62 में हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी हजारीलाल काका, निर्दलीय प्रत्याशी शंकरलाल शर्मा, रेखा चौहान और अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित शिकायत दी।

प्रत्याशियों का आरोप है कि टीलावाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर करीब 150 मत फर्जी तरीके से डाले गए हैं। उन्होंने शिकायत के साथ ऐसे मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराने का दावा किया है, जिनके नाम पर कथित रूप से फर्जी मतदान हुआ। प्रत्याशियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी फर्जी मतदान करवाया जा रहा है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार शिकायत में दिए गए नामों और अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा