पार्क और घरों के बाहर से साइकिलें चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 साइकिल बरामद

आरोपी से पूछताछ जारी

पार्क और घरों के बाहर से साइकिलें चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 साइकिल बरामद
करधनी थाना पुलिस ने पार्क और घरों के बाहर से साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर सुदीप कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 चोरी की साइकिलें बरामद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पार्क और घरों के बाहर खड़ी साइकिलें चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आठ साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस के अनुसार, जयपुर पश्चिम में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करधनी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से सूचना जुटाई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से इस प्रकरण में चोरी हुई एक साइकिल के अलावा सात अन्य चोरी की साइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि मामला करधनी थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 406/2026 से जुड़ा है।

 

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया था कि 14 जुलाई को वह वैशाली नगर स्थित पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। उसने सुबह करीब 10 बजे अपनी साइकिल पार्क के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर साइकिल गायब मिली, जिसके बाद चोरी का मामला दर्ज कराया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदीप कुमार (25) पुत्र सुमेरराम, निवासी झालामंडी, थाना सालासर, जिला पश्चिमी महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) हाल निवासी लालचंदपुरा, करधनी, जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

 

Read More विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक