आमजन के आवास का सपना होगा पूरा : आवासन मंडल लांच करेगा आवासीय योजनाएं, विभाग तैयारियों में जुटा

सर्वांगीण आवासीय परिवेश प्रदान करना है

आमजन के आवास का सपना होगा पूरा : आवासन मंडल लांच करेगा आवासीय योजनाएं, विभाग तैयारियों में जुटा
मण्डल का ध्येय नागरिकों को आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुविधायुक्त, सुरक्षित और आधुनिक मानकों पर आधारित सर्वांगीण आवासीय परिवेश प्रदान करना है।

जयपुर।  राजस्थान आवासन मंडल जल्द ही जयपुर सहित झालावाड़, कोटपूतली एवं जोधपुर शहरों में आवासीय योजनाएं लांच करने की तैयारियों में जुट गया है। आवासन मंडल मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि मंडल जल्द ही आमजन का सपना पूरा करने के लिए जयपुर सहित झालावाड़, कोटपूतली एवं जोधपुर शहरों में आवासीय योजनाएं लांच करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शहरों में विभिन्न आय वर्गों के लिए सुनियोजित, किफायती आवासीय योजनाएं धरातल पर लाई जाएं। डॉ. शर्मा ने कहा कि मण्डल का ध्येय नागरिकों को आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुविधायुक्त, सुरक्षित और आधुनिक मानकों पर आधारित सर्वांगीण आवासीय परिवेश प्रदान करना है।

बैठक में आयुक्त डॉ. शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के समावेश और आॅनलाइन सेवाओं के विस्तार पर विशेष बल देते हुए कहा कि मण्डल की सेवाओं को पूर्णत: डिजिटल बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को पूर्णत: आॅनलाइन करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

 इसके अतिरिक्त डॉ. शर्मा ने कार्यालय परिसरों की स्वच्छता, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण एवं नागरिक अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।  बैठक में मण्डल सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ अशोक कुमार, मुख्य अभियंता टीएस मीणा व प्रतीक श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार केसी कुमावत सहित अन्य उच्च अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

 

Read More त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 

Read More सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें

Tags: board

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक