अनस्टेबल अप्रोच के चलते पहली कोशिश में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में सुरक्षित गो-राउंड लैंडिंग

अनस्टेबल अप्रोच के चलते पहली कोशिश में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग

चंडीगढ़ से जयपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट अनस्टेबल अप्रोच के कारण पहली बार लैंड नहीं हो सकी, पायलट ने गो-राउंड किया, 17 मिनट बाद विमान सुरक्षित उतरा जयपुर एयरपोर्ट पर।

जयपुर। चंडीगढ़ से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट मंगलवार को पहली कोशिश में रनवे पर लैंड नहीं कर सकी। दोपहर 1:58 बजे पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन अनस्टेबल अप्रोच के कारण फ्लाइट रनवे को टच डाउन करने के बाद दोबारा उड़ान भर गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने गो-राउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को दोबारा लैंडिंग के लिए तैयार किया।

करीब 17 मिनट बाद पायलट ने दूसरा प्रयास किया और दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता से कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौसम या तकनीकी कारणों से कभी-कभी ऐसी स्थिति बन सकती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी  विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट