जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी। जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट निर्धारित शाम 5:55 बजे के बजाय रात 9:15 बजे रवाना होगी। यात्रियों को करीब सवा तीन घंटे अतिरिक्त इंतजार करना पड़ेगा। यह फ्लाइट पिछले दो सप्ताह से लगातार लेट चल रही।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों विमानों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार नहीं हो पा रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय से काफी देर से रवाना होगी। जयपुर से दुबई के लिए यह फ्लाइट शाम 5:55 बजे रवाना होने का निर्धारित समय है, लेकिन मंगलवार को इसे रात 9:15 बजे रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को करीब सवा तीन घंटे अतिरिक्त इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि यह फ्लाइट पिछले करीब दो सप्ताह से लगातार देरी से संचालित हो रही है। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को भी जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब सात घंटे की देरी से रवाना हुई थी। लगातार देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
सोपोर के मंजसीर इलाके में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।...
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति