राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश

आम जन से ईंधन संरक्षण की अपील की

राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आह्वान। उन्होंने स्वयं इस पर पहल करते हुए यात्राओं के दौरान अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या भी कम कर दी।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने स्वयं इस पर पहल करते हुए यात्राओं के दौरान अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या भी कम कर दी है। गुरुवार को लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने अपने काफिले के साथ पायलट कार, एंबुलेंस फायर ब्रिगेड और दूसरे वाहनों का उपयोग मना कर दिया। इस सम्बन्ध में उनके निर्देश पर आदेश भी जारी किया गया है।

इसमें साथ चलने वाले अन्य वाहनों की संख्या सीमित रखे जाने को सुनिश्चित किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील पर उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले के साथ अन्य स्तरों पर भी सरकारी स्तर पर कम से कम वाहनों का उपयोग किए जाने, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी इसी तर्ज पर वाहनों का उपयोग सीमित करने और ईंधन संरक्षण की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम