भूमाफियाओं को गौशाला जमीन आवंटन का मामला सदन में गूंज, विधायक हाकम अली ने कहा- गाय के नाम पर वोट मांगते हो

फतेहपुर में 36 कौम के लोग इस मामले को लेकर धरने पर बैठे

भूमाफियाओं को गौशाला जमीन आवंटन का मामला सदन में गूंज, विधायक हाकम अली ने कहा- गाय के नाम पर वोट मांगते हो

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक हाकम अली ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से गौशालाओं के लिए भूमाफियाओं को जमीन आवंटन का मामला उठाया। विधायक हाकम अली ने कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगते हो, लेकिन गौशाला के नाम पर जो जमीन थी,उसको भूमाफियाओं द्वारा अपने नाम करवाया गया है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक हाकम अली ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से गौशालाओं के लिए भूमाफियाओं को जमीन आवंटन का मामला उठाया। विधायक हाकम अली ने कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगते हो, लेकिन गौशाला के नाम पर जो जमीन थी,उसको भूमाफियाओं द्वारा अपने नाम करवाया गया है। यह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा मामला है। भामाशाह ने इस जमीन को दान में दिया था, लेकिन एक ही दिन के अंदर उस पर जो स्टे था, उसको कैंसिल किया गया रजिस्ट्री हुई नामांतरण हुआ। सब चीज एक ही दिन हुई। सरकार इस पर एक्शन ले। ढाई घंटे के भीतर यह सब हुआ है। उस रजिस्ट्री को जल्द से जल्द निरस्त किया जाना चाहिए।

फतेहपुर में 36 कौम के लोग इस मामले को लेकर धरने पर बैठे है। इस वक्त धरने पर बैठे हैं। सरकार जल्द से जल्द एक्शन ले। गौशाला के नाम वापस जमीन की जाए। अगर यह नहीं हुआ तो वहां पर कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। गाय के नाम पर वोट तो लेकर आ गए, लेकिन उनकी रक्षा करना भी सीखो। जयपुर में भी गाय को काट दिया गया आप वोट लेते हो। इस तरह की लगातार यह घटनाएं हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत
अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही दुल्हन पक्ष की बस शुक्रवार तड़के परबतपुरा बाइपास पर पलटी। हादसे में बस...
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार