नगर निगम ने चांदपोल में बन रही मजार का निर्माण रोका : परकोटे से 5 मीटर तोड़ने का भी दिया आदेश, भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक हुए थे आमने-सामने

दोनों विधायक भी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए

नगर निगम ने चांदपोल में बन रही मजार का निर्माण रोका : परकोटे से 5 मीटर तोड़ने का भी दिया आदेश, भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक हुए थे आमने-सामने

चांदपोल सब्जी मंडी में दरगाह के पास परकोटे से सटाकर किए जा रहे मजार के निर्माण पर नगर निगम ने सोमवार को रोक लगा दी है। इस निर्माण को लेकर रविवार को भाजपा विधायक बालमुकंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आमने-सामने हो गए थे।

जयपुर। चांदपोल सब्जी मंडी में दरगाह के पास परकोटे से सटाकर किए जा रहे मजार के निर्माण पर नगर निगम ने सोमवार को रोक लगा दी है। इस निर्माण को लेकर रविवार को भाजपा विधायक बालमुकंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आमने-सामने हो गए थे। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गए थे, लेकिन पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर शांति बनाई थी। इसका निर्माण विधायक क्षेत्रीय  विकास कोष से कराया जा रहा था। इसके लिए किशनपोल के विधायक अमीन कागजी ने 20 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। निर्माण के लिए नगर निगम को एजेंसी बनाया गया था। प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद नगर निगम ने टेण्डर जारी किए थे, जो मैसर्स गोड बिल्डर के नाम खुले थे। ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन निर्माण परकोटे से सटाकर करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इसके चलते रविवार को वहां दोनों समुदायों के लोग एकत्रित हो गए।

दोनों विधायक भी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। इस सियासी घमासान के बाद नगर निगम ने सोमवार को निर्माण करने वाली फर्म को निर्माण कार्य बंद करने का नोटिस जारी कर दिया। किशनपोल जोन के अधिशाषी अभियंता ने मैसर्स गौड बिल्डर को जारी किए गए नोटिस में परकोटे से सटाकर नियम विरूद्ध कार्य करने को बंद करने के आदेश जारी किए है। आदेश के तहत परकोटे से पांच मीटर दूरी पर निर्माण करना था लेकिन निर्माणकर्ता ने परकोटे की दीवार से सटाकर मजार का निर्माण शुरू कर दिया। नोटिस में मौके पर विवाद होने से शांति एवं कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है ऐसे में कार्य को बंद करने एवं परकोटे की वॉल से पांच मीटर दूरी तक किए गए निर्माण को हटाने के आदेश जारी किए है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग