भजनलाल सरकार से परिवहन को मिली नई रफ्तार : नई बसें, मुफ्त यात्रा और पैनिक बटन के साथ राजस्थान में परिवहन क्रांति

160 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें संचालित

भजनलाल सरकार से परिवहन को मिली नई रफ्तार : नई बसें, मुफ्त यात्रा और पैनिक बटन के साथ राजस्थान में परिवहन क्रांति

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को नई गति और दिशा मिल रही है

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को नई गति और दिशा मिल रही है। आमजन को सुरक्षित, सुलभ, किफायती और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नए बस बेड़े की शुरुआत से लेकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और परीक्षार्थियों को दी जा रही विशेष सुविधाओं तक, हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए व्यापक योजनाएं लागू की गई हैं। इससे जहां आमजन को राहत मिली है, वहीं राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पहले से अधिक सशक्त और भरोसेमंद बनी है।

मुख्य उपलब्धियाँ एक नजर में:
1. 160 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें संचालित
12 डिपो में नई बसें शामिल कर प्रदेशभर में परिवहन नेटवर्क का विस्तार।

2. 12 सुपर लग्जरी बसें शामिल
यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का अनुभव।

3. धार्मिक स्थलों तक सीधी बस सेवा
अयोध्या, गोवर्धन, सालासर, रामदेवरा, श्रीनाथजी, करणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी तक सुलभ यात्रा।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर क्रू की भारी कमी : इंडिगो एयरलाइन की 7 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार

4. परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा
परीक्षा से दो दिन पूर्व से दो दिन बाद तक कुल 5 दिन की मुफ्त सेवा।

Read More स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर चयनित हुए 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, स्पेन से मंगवाया था 90 हजार का जासूसी कैमरा

5. रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
पहली बार दो दिनों तक प्रदेशभर में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा, लाखों को लाभ।

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

6. वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में बड़ी राहत
60–80 वर्ष की उम्र के यात्रियों के लिए किराया छूट 30% से बढ़ाकर 50% की गई।

7. बसों में पैनिक बटन की सुविधा
महिला यात्रियों और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन; अभय कमांड सेंटर से त्वरित सहायता सुनिश्चित।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प