राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा

राशि 35 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त 

राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा
राजस्थान विधानसभा में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के सवाल पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने उप जिला अस्पताल देसूरी के सुधारों की जानकारी दी। 35 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त, जल्द निविदा। रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति की जाएगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा।

विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रश्न पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि देसूरी में भवन निर्माण स्वीकृति के लिए राशि 35 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त है। जल्द निविदा की जाएगी। रिक्त पदों की सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरा जा सकेगा। विधायक पुष्पेंद्र राणावत ने पूछा कि वर्तमान में उपजिला अस्पताल जो उसका कितना क्षेत्रफल होना चाहिए। मंत्री खींवसर ने जवाब दिया और कहा कि जो डिले हुआ है उसका कारण एक सर्कुलर है। 14 उपजिला अस्पताल में से एक देसूरी भी है, क्रमोन्नत जब होता है जब भूमि पूरी उपलब्ध हो, पुराने भवन को भी उपयोग कर सकते ताकि खर्चा कम हो।फिलहाल 5000 वर्गमीटर जमीन है, कम से कम 28 हजार स्क्वायर मीटर जमीन चाहिए। निर्माण और टेंडर जल्द हो सकेगा, कलेक्टर ने नई जमीन चिन्हित की है। पुष्पेंद्र सिंह बाली ने इस पर मंत्री खींवसर को धन्यवाद दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण