राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में चार अधिकारियों का दायित्व बदला
लेखा सेवा अधिकारी शेर सिंह खदाव को एपीओ किया गया
राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार अधिकारियों के पदों में बदलाव किए हैं
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार अधिकारियों के पदों में बदलाव किए हैं। आदेशानुसार लेखा सेवा अधिकारी शेर सिंह खदाव को एपीओ किया गया है। इसी तरह वित्त बीमा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत वरिंदा गोदारा को भी एपीओ कर दिया गया है।
वरिंदा गोदारा के पद का अतिरिक्त कार्यभार महेंद्र कुमार तिवाड़ी को सौंपा गया है। इसके अलावा दीप्ति मिश्रा को दौसा जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में सुचारूता और प्रभावशीलता लाना है। एपीओ किए गए अधिकारियों को अगले आदेश तक किसी पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना होगा।
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List