चोरी की वारदात का पर्दाफाश : चोरी का सामान और स्कूटी बरामद, जानें पूरा मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चोरी की वारदात का पर्दाफाश : चोरी का सामान और स्कूटी बरामद, जानें पूरा मामला

आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बंटी उर्फ बब्लू (23), रामशरण (50) और सुरेश सोनी (53) को गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी और अन्य सामान बरामद। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और स्कूटी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया किबंटी उर्फ बब्लू (23) निवासी ईशानगर, जयपुर रामशरण (50) निवासी नाहरगढ़, जयपुर सुरेश सोनी (53) निवासी नाहरगढ़ रोड को गिरफ्तार किया है। घटना 17 मई की है, जब परिवादी ने अपने घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष अभिषेक, दिन-भर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष अभिषेक, दिन-भर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर भगवान श्री गणेश का भव्य अभिषेक और पूजन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न।...
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्थान में बनेंगे डॉग शेल्टर्स, सुरक्षा और संरक्षण होगा सुनिश्चित
ईरान को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तनावपूर्ण बातचीत : संघर्ष से निपटने पर दोनों नेताओं के बीच दिखे मतभेद, कूटनीतिक समझौते के पक्ष में अमेरिका
सरकारी कॉलेजों में कल‌ तक जमा होंगे आवेदन, आरयू में 1 ‌जून से शुरू होंगे प्रवेश
केरल की 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली  
‘बंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज : बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म की कहानी
चोरी की वारदात का पर्दाफाश : चोरी का सामान और स्कूटी बरामद, जानें पूरा मामला